चंद्र ग्रहण का तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर लाभकारी प्रभाव होगा। पंडित केए दुबे पद्मेश और आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं रहेगा। पर चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में पड़ेगा।
इसका विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण का असर मेष राशि के लिए कष्टदायी है। कुछ ऐसा भी हो सकता है जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो। वृष शारीरिक कष्ट देगा।
मिथुन राशि वालों का दांपत्य जीवन प्रभावित करेगा। कर्क राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। सिंह को तनाव देगा। कन्या को मानसिक पीड़ा देगा। तुला वालों को धन देगा।
वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक नुकसान देगा। धनु वालों को अप्रिय समाचार देगा। मकर वालों को धन हानि देगा। कुंभ वालों को आर्थिक समृद्धि देगा। मीन वालों को पारिवारिक सुख और सहयोग देगा। इस प्रकार यह ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा।