फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ रूट पर बसों के ‘चक्केजाम’, यात्री परेशान

Thu, 03 Nov 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रैली के कारण उन्नाव-रायबरेली रूट भी प्रभावित रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा के चलते गुरुवार को कानपुर-लखनऊ रूट (नेशनल हाईवे) पर कोई भी रोडवेज बस नहीं चली। ऐसे में कानपुर से लखनऊ जाने वाले हजारों यात्रियों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो बसें सुबह भेजी भी गई थीं वह हाईवे पर घंटों जाम में फंसी रही। रैली के कारण उन्नाव-रायबरेली रूट भी प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

गुरुवार को लखनऊ जाने वाली बसों को बिल्हौर रूट पर डायवर्जन किया गया था। इस रूट पर भी जाम की समस्या बताई गई तो रोडवेज ने अन्य बसों को नहीं भेजा। लखनऊ जाने वाले हजारों यात्रियों को झकरकटी बस अड्डे से वापस लौटना पड़ा। यही हाल लखनऊ से कानपुर आने वाली बसों का भी रहा। एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर कानपुर-लखनऊ हाईवे से बसें नहीं भेजी गईं। बिल्हौर रूट से लखनऊ की बसें जाम में फंसने के चलते यह रूट भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें