फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रियांशी व सोनाली के खेल से लखनऊ ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
कमला क्लब में क्रिकेट मैच खेलती खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। तृतीय डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्रियांशी व सोनाली के खेल से लखनऊ ने सहारनपुर को 110 रन से पराजित किया। वुमन ऑफ द मैच का खिताब संध्या यादव को दिया गया।
विज्ञापन


कमला क्लब मैदान पर खेले गए मैच में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ ने 35 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। इसमें प्रियांशी यादव ने 61, सोनाली सिंह ने 52 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मनीषा चौधरी ने दो और कल्पना चौधरी ने एक विकेट लिया।

जवाब में सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन की पूरी टीम 26.1 ओवर में 85 रन पर आउट हो गई। इसमें वर्निका ने 15 रन की सर्वाधिक पारी खेली। गेंदबाजी में संध्या यादव ने तीन, अनवेषा चटर्जी व संध्या क्षेत्री ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें