फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में दिल्ली के व्यापारी की मौत, रिश्तेदार समेत पांच लोग घायल

Thu, 30 May 2019 08:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के बसरेहर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र के नीमा सही गांव के पास  गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दिल्ली के पान व्यापारी की मौत हो गई और उसकी पत्नी, भाई, पुत्र, पुत्री और रिश्तेदार समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रतापगढ़ जिले के जोगापुर गांव निवासी पप्पू चौरसिया (45) पुत्र पराग चौरसिया नई दिल्ली के रोहिणी खानपुर में पान की दुकान करते थे। छोटा भाई अमित भी दुकान में उनका हाथ बंटाता है। गुरुवार को पप्पू कार से परिवार के साथ प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रहे थे।

कार में पप्पू और अमित के अलावा पप्पू की पत्नी सुमन देवी, पुत्र आदित्य कुमार व पुत्री पूजा और साढ़ू की बेटी गुड़िया भी सवार थीं। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र नीमा सही गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। कार का बोनट ट्रक में फंस गया। इससे कार ट्रक में फंसकर करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने ट्रक को रुकवाकर कार को निकलवाया। हादसे में कार में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को मिनी पीजीआई सैफई पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक चालक रफी पुत्र दीना निवासी अल्लापुर थाना अलवर जिला राजस्थान को हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि ट्रक में मक्का लेकर वह बिहार से हरियाणा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें