फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जांच के लिए भेजा गया एलएसडी, कोकीन, चरस और गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एनआरआई सिटी के होटल में रेव पार्टी के दौरान जब्त किए गए एलएसडी, कोकीन, चरस और गांजे को जांच के लिए मंगलवार को कन्नौज स्थित फॉरेंस साइंस लैब भेजा गया है। वैज्ञानिकों से इसकी रिपोर्ट जल्द देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


एनआरआई सिटी के स्टैला नाओमी होटल में शुक्रवार को पार्टी का आयोजन किया गया। युवाओं को इंस्टाग्राम के माध्यम से जानकारी दी गई थी, जिसकी इंट्री फीस एक हजार रुपये थी। पार्टी में लगभग 144 युवक और युवतियां शामिल हुईं। पुलिस को नशीले पदार्थों के चलने की सूचना मिली, जिस पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और नवाबगंज पुलिस ने छापेमारी की। मौके से चरस, गांजा, कोकीन, एलएसडी (लायसर्जिक एसिड डाईइथाइलामाइड) बरामद हुआ। पुलिस ने जाजमऊ के फरदीन और गुमटी नंबर पांच के मोहित जायसवाल को गिरफ्तार किया था। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि होटल के मैनेजर व अन्य अधिकारियों से पार्टी के संंबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।
नवाबगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक नशीले पदार्थ मोहित जायसवाल लेकर आया था, जबकि फरदीन ने पार्टी का आयोजन किया था। मोहित ने बताया कि पुष्कर में होली के दिन रेव पार्टी आयोजित हुई थी। वहां एक विदेशी नागरिक से उसे एलएसडी मिला था। पुलिस की एक टीम वहां के होटल में जाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें