फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Thu, 11 Jun 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के झींझक रोड स्थित गैस एजेंसी से सिलेंडर न मिलने से भड़के उपभोक्ताओं ने बुधवार को सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाए उपभोक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जाम में फंसे भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले को मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जाम से किसी प्रकार निकाला।

कस्बा के झींझक रोड स्थित वैष्णो गैस ऐजेंसी में कई दिनों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। आवागमन दो घंटे तक बाधित रहा। भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी जाम में फंस गए।

 मौके पर पहुंचे गैस ऐजेंसी संचालक नरेश मंगल ने उपभोक्ताओं को समझाया। उपभोक्ता जाम खत्म करने पर राजी हुए। उपभोक्ताओं का कहना था कि कई दिनों से सिलेंडर नहीं आ पा रहे हैं। उच्चाधिकारियों से बात कर शीघ्र ही सभी को सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें