फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में निचले तबके को बिना आय प्रमाणपत्र और आधार के मिलेगा राशन कार्ड, सीएम ने दिया निर्देश

Fri, 04 Sep 2020 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड में नदियों किनारे आबाद निचले तबके के कुनबों का सर्वे कराकर उन्हें आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। हमीरपुर और महोबा में खनिज फंड से जिला अस्पतालों का उच्चीकरण तत्काल शुरू किया जाए। इसमें शेष पैसा शासन देगा।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में निचले तबके के लोगों को आय प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जैसी शर्तों से छूट देकर जनप्रतिनिधियों के सत्यापन पर राशन कार्ड जारी किए जाएं। अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय रहे।

जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को अधिकारी तत्काल आगे बढ़ाएं। उनका निर्माण पूरा कराकर उन्हीं से उद्घाटन कराएं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कार्य कोई कराए और उद्घाटन करे कोई और। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को देर शाम अपने लखनऊ स्थित आवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए चित्रकूटधाम मंडल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


बांदा कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मंडलायुक्त गौरव दयाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के लिए अपने जनपदों में जमीन उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने इस बातप पर चिंता जताई कि बुंदेलखंड में लगभग डेढ़ लाख अन्ना पशु घूम रहे हैं। कोविड-19 के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संतोषजनक बात है कि चित्रकूटधाम मंडल में संक्रमण अन्य मंडलों की अपेक्षा कम है।

लेकिन इसके बाद भी सतर्कता बरतने और लोगों को गाइडलाइन के पालन के लिए प्रेरित किया जाए। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल में चल रही 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण, खाद की उपलब्धता और मनरेगा कार्यों से संबंधित प्रगति की जानकारी दी।

चारों जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में 10 से 50 करोड़ के बीच लागत वाली परियोजनाओं सहित उपरोक्त योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में बांदा के चारों विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, बृजेश प्रजापति व राजकरन कबीर सहित पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायण, डीएम अमित सिंह बंसल, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें