फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी ने की बेवफाई, सदमे में युवती फंदे से झूली...मौत, नवरात्र में होनी थी गोदभराई और वरीक्षा, पढ़ें कहानी

Fri, 13 Oct 2023 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: थानाध्यक्ष दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया कि तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बीघापुर कस्बे में फेसबुक पर दोस्त बने, फिर दोनों में प्रेम-प्रसंग का सफरनामा शुरू हो गया और शादी तय हो गई। अचानक प्रेमी युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। सदमे में युवती फंदे पर लटक गई। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से जिला अस्पताल फिर कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यहां बुधवार रात इलाज के दौरान युवती की सांसें थम गईं। घटना बारासगवर थाना क्षेत्र के दौदापुर गांव में हुई। गांव निवासी सुरेश की बेटी श्वेता (23) का फेसबुक पर आगरा की फतेहाबाद तहसील के शमशाबाद मोहल्ला निवासी शिलेश से दोस्ती हो गई। युवती के परिजनों ने बताया कि शिलेश, श्वेता पर विवाह करने का दबाव बनाने लगा।
दूसरी जगह शादी करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। श्वेता के पिता को जब प्रेम-प्रसंग का पता चला तो उन्होंने आनन-फानन बेटी की शादी तय कर दी। नवरात्र में गोदभराई होनी थी। अचानक छह दिन पहले शिलेश ने श्वेता से शादी करने से इन्कार कर दिया। प्रेम विवाह टूटने से वह सदमे में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में रस्सी के फंदे से लटक गई
10 अक्तूबर को कमरे में रस्सी के फंदे से वह लटक गई। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। मृतका तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें