फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: प्रेमी के परिजनों का इंकार, प्रेमिका ने बुलाई पुलिस…मंदिर में हुई शादी, पुलिस बोली- दोनों बालिग हैं

Fri, 28 Feb 2025 05:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर शादी के लिए रजामंद किया। इसके बाद पुलिस के सामने दोनों ने पास के शिव मंदिर में विवाह कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका बालिग होने के चलते अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका ने मंदिर में की शादी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजन के रिश्ता लेकर आई प्रेमिका को प्रेमी के परिजनों ने शादी करवाने से इंकार कर दिया। इस पर प्रेमिका ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजी करवाकर पास के ही शिव मंदिर में दोनों का विवाह करवाया है। अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन

सात माह पहले वहीं पर उसके संबंध औरैया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हो गए। शुक्रवार को युवती परिजन के साथ रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजन द्वारा शादी करवाने से इंकार कर देने पर दोनों पक्षों के बीच में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसी बीच प्रेमिका ने 112 पर फोन कर पुलिस बुलवा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बोली- प्रेमी-प्रेमिका बालिग हैं
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर शादी के लिए रजामंद किया। इसके बाद पुलिस के सामने दोनों ने पास के शिव मंदिर में विवाह कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका बालिग होने के चलते अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। दोनों के परिजन के राजी हो जाने पर उनका विवाह करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें