फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बाबा आनंदेश्वर बने दूल्हा…धूमधाम से निकली बरात, भजनों व जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर

Fri, 28 Feb 2025 05:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विवाह संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में हजारों की तादाद में मौजूद भक्तों ने बाबा आनंदेश्वर के साथ रंग-गुलाल व फूलों की होली खेली। भजनों व जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन
बाबा आनंदेश्वर बने दूल्हा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाशिवरात्रि के बाद परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में गुरुवार को धूमधाम से शिव-पार्वती विवाह मनाया गया। इस अवसर पर बाबा की बरात की अगवानी में इंडियन आइडल के विजेता वैभव गुप्ता भी शामिल हुए। कानपुर के काशी विश्वनाथ कहे जाने वाले श्री आनंदेश्वर महादेव को दूल्हा बनाया गया। भक्तों ने दुल्हन स्वरूप में मां पार्वती का शृंगार किया। इसके बाद बरात निकाली गई।

विज्ञापन

बरात की अगवानी में मंदिर के महंत अरुण भारती महाराज, विवेक पुरी महाराज, वनअत्री महाराज ने बाबा का स्वागत करते हुए आरती उतरी। इसके बाद सभी रस्में निभाते हुए आचार्य ताराचंद शास्त्री ने विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। बाबा आनंदेश्वर से सुख-शांति की कामना की। आशुतोष कुमार, अंश कुमार, केके तिवारी, अनूप मिश्रा, अभय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर
विवाह संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में हजारों की तादाद में मौजूद भक्तों ने बाबा आनंदेश्वर के साथ रंग-गुलाल व फूलों की होली खेली। भजनों व जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। भक्तों में निछावर (खजाना) भी बांटा गया। इसे पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़ा के संरक्षक हरि गिरि महाराज, नारायण गिरी महाराज ने संदेश भेजकर सभी को बाबा का विवाह संपन्न होने पर बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें