फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lovers Couple Suicide: पेड़ पर दुपट्टे से लटके मिले शव, तीन दिन से थे लापता...शादी के विरोध में थे परिजन

Thu, 20 Feb 2025 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज होने की दहशत में यह कदम उठाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन से लापता प्रेमी युगल गुरुवार सुबह पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। युवती के पिता ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बांगरमऊ कोतवाली के खारपुरवा गांव निवासी शोभना उर्फ सुमन (18) पुत्री रामसेवक निषाद का डेढ़ किलोमीटर दूर हसनापुर निवासी घनश्याम (21) पुत्र झब्बू निषाद से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

घनश्याम मुंबई में प्राईवेट नौकरी करता था, वह आता-जाता था। फोन पर दोनों से बातचीत होती रहती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले तैयार नहीं थे। घनश्याम 15 दिन पहले ही मुंबई से घर आया था। दोनों छिप छिपकर मिल रहे थे। बालिग होने से दोनों भागकर शादी करने का मन बनाया। 17 फरवरी को दोनों घर से बिना बताए निकले और फिर घर नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुपट्टे के फंदे से लटके मिले दोनों के शव
परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता न चला। 18 फरवरी को युवती के पिता ने युवक पर बेटी को भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तलाश कर रही थी, तभी गुरुवार भोरपहर पांच बजे नद्दीपुरवा से हंसनापुर जाने वाले रास्ते पर नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से दोनों के शव लटके देखे गए। राहगीरों ने की सूचना सीओ अरविंद चौरसिया, कोतवाल फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें