प्रेमी-युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा में प्रेमी युगल के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में प्रेम में असफल हो जाने के बाद प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व ही लड़के के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। जिससे छुब्ध होकर प्रेमी युगल ने यह कदम उठाया। इस घटना की सूचना रेलवे के गैंगमैन ने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।