धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इस पर वह प्रेमी के भरोसे कटनी से पति को छोड़कर बांदा आ गई। यहां प्रेमी से मिली और शादी के लिए कहा। प्रेमी ने युवती के शादीशुदा होने पर शादी से इंकार कर दिया। इस पर वह प्रेमी की शिकायत करने महिला थाने पहुंच गई।
शिकायत लेकर थाने पहुंची थी युवती
अभी पुलिस उसकी शिकायत सुन ही रही थी कि अचानक उसने पुड़िया में रखा जहर खा लिया। इससे हालत बिगड़ गई। अचानक हालत बिगड़ते देख पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां उसे भर्ती कराया गया है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि मध्य प्रदेश की युवती अपनी शिकायत लेकर थाने आई थी।
महिला थानाध्यक्ष बोलीं- अचानक बिगड़ी थी हालत
यहां उसकी शिकायत सुनी जा रही थी, तभी उसकी अचानक हालत बिगड़ गई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है। महिला थानाध्यक्ष ने जहर खाने की बात से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि अचानक हालत बिगड़ी थी।