फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में सौदेबाजी: प्रेमी ने शादी के एवज में रखी ये मांग, प्रेमिका को नागवार गुजरी, जहर खाकर दी जान

Sun, 21 Jun 2026 05:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: युवती ने जहर खाकर जान दे दी। मामला चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चक जाफरमाफी गांव का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी ने शादी करने के लिए पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर दी तो परेशान प्रेमिका ने जहर खा लिया। घरवालों ने पहले उसे कर्वी के सोनेपुर अस्पताल में दिखाया, बाद में वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकजाफरमाफी गांव निवासी मइयादीन यादव ने बताया कि उसकी बहन बेसवती (18) का गांव के ही स्वजातीय युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवारवालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। स्वजातीय होने पर उनका परिवार शादी करने के लिए भी राजी था। इस बीच लड़के ने उसकी बहन से कहा कि उसकी शादी की बात दूसरी जगह भी चल रही है। अगर बेसवती के घरवाले शादी में पांच लाख रुपये और बाइक दें तो वह शादी के लिए राजी है।

इसी परेशानी में उसने शुक्रवार की देर शाम अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जानकारी हुई तो वह उसे लेकर सोनेपुर कर्वी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देखकर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा के लिए रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन

बांदा में इलाज के दौरान बेसवती ने देर रात दम तोड़ दिया। भाई ने बताया कि बेसवती 12वीं पास थी। पांच बहनों में चौथे नंबर की थी। घर में मां सुनीता हैं। पिता टोडरमल यादव खेती किसानी करते हैं। भाई ने बताया कि वह पोस्टमार्टम के बाद लड़के के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें