प्रेमी ने प्रेमिका के सामने ही कारपुर के गंगा बैराज पुल से गंगा में कूद गया जिसके बाद से उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस के सामने अभी तक ये गुत्थी उलझी हुई है कि अाखिर क्यों वह गंगा में कूदा। दूसरी तरफ प्रेमिका का कहना है कि उसे बिल्कुल भी अंदाजा महीं है कि उसने क्यों छलांग लगाई।
गंगा बैराज पर शुक्रवार शाम प्रेमिका की आंखों के सामने लेदर एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारी राज निषाद ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रेमिका ने शोर मचाकर प्रेमी को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई आगे नहीं आया। प्रेमिका की सूचना पर राज के परिजन और नवाबगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने जल पुलिस और प्राइवेट गोताखोरों से गंगा नदी में राज की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला है। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसका राज से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। न ही कोई नाराजगी थी। राज ने गंगा में छलांग क्यों लगाई, उसे नहीं मालूम। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच और राज की तलाश शनिवार को फिर कराई जाएगी।