फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लड़की की मां को देखकर भागा, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 07 Jun 2023 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कमालगंज थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी हवालात पहुंच गया। दरअसल, देर रात दोनों छत पर मिल रहे थे, लेकिन युवती की मां को भनक लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया। प्रेमिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया नगला निवासी किशोर (17) रविवार को पड़ोसी गांव निवासी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। किशोर छत पर चढ़कर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे। भनक लगने पर प्रेमिका की मां भी छत पर पहुंची। उसने दोनों को पकड़ लिया। किशोर मौके से फरार हो गया।
प्रेमिका के पिता ने थाने पहुंचकर प्रेमी के विरुद्ध तहरीर दी। सोमवार शाम को पुलिस ने पहुंचकर किशोर को हिरासत में ले लिया। थाने में बैठे किशोर ने बताया कि वह कई बार अपनी प्रेमिका से मिल चुका है। लेकिन इस बार उसकी मां ने देख लिया और शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें