कानपुर में नौबस्ता की गल्लामंडी में पीआरवी की सक्रियता के चलते प्रेमी युगल की जान बच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर एक ही फंदे पर लटक रहे प्रेमी युगल को नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पीआरवी 787 के कमांडर आमिर हसन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4:47 बजे सूचना मिली कि चित्रा डिग्री कॉलेज के पास दो पक्षों में विवाद हो गया है। सूचना के महज 10 मिनट के भीतर पहुंची पीआरवी ने जब पूछताछ की तो पता चला कि मोहल्ले के रहने वाले युवक का पड़ोसी युवती से प्रेम प्रसंग है।
युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां युवती के ताऊ ने उसे घर में जाते हुए देख लिया था। इसके बाद ताऊ ने बाहर से ताला बंद कर दिया था। जानकारी के बाद युवक के घर वाले भी वहां पहुंच गए थे।