यूपी के बांदा जिले में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन 8 किलोमीटर के पास नंगनेधि नहर के पास की है। प्रेमी युगल खुरहंड चौकी क्षेत्र के रहुसत गांव के अलग-अलग बिरादरी के बताए जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में हड़ंप मच गया।
कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रेमी युगल के द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा सहित क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।