यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग महिला को उसके प्रेमी ने नगदी और जेवर छीनकर बेच दिए। मौका मिलते ही बुधवार को महिला दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के घर से भाग निकली।
बच्चों संग रोडवेज परिसर में रोते-बिलखते देख कर्मचारियों ने चंदा कर बस से दिल्ली के रास्ते पंजाब भेज दिया। गोरखपुर के थाना महाराजगंज निवासी एक पिता ने बेटी की शादी पड़ोसी गांव में की थी।
माता-पिता दामाद और बेटी के साथ पंजाब के लुधियाना में धागा फैक्ट्री में काम करने लगे। दामाद शराब का आदी हो गया और वह मारपीट करने लगा। इस दौरान एक बेटा और एक बेटी पैदा हो गए।
मारपीट से आजिज आकर महिला पति के साथ काम करने वाले मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ साल भर पहले बच्चों और गृहस्थी का सामान लेकर भाग आई।