आज के समय में युवक युवती अपने प्यार के लिए क्या क्या नहीं करते। कई बार इसी प्यार के चक्कर में पिटे हुए आशिक जैसी हालत भी हो जाती है। कुछ ऐसा ही इस आशिक के साथ हुआ। ये मिलने तो गया था प्रेमिका से पर खाने को मिले जूते ...
डेमो
बात यही पर ख़त्म नही हुई मामला जा पहुंचा पुलिस के पास... पुलिस वालों के सामने तो एक और दिलचस्प सच्चाई सामने आ गई। लड़के ने पुलिस को और लड़की के परिजनों को बताया कि 1 महीने बाद ही उसकी शादी है। ये सुनकर सब हैरान रह गए। सभी के लिए ये एक भयानक सच था। सभी सोच में पड़ गए कि एक महीने बाद इस लड़के की शादी है और ये यहां अपनी प्रेमिका से मिलने आ गया और रात भर यहां चक्कर लगा रहा है।
डेमो
लड़के ने कहा इस मामले को यही दबा दिया जाए। बदनामी के डर से वह पुलिस व परिवार वालो के आगे गिड़गिड़ाने लगा। मिन्नतें करने लगा की यह बात यंही खत्म कर दें।
डेमो
मामला है कानपुर देहात के मगंलपुर थानाक्षेत्र के चौरासी गांव का है जहां 23 वर्षीय राजा (काल्पनिक नाम) मंगलवार रात प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका से मिलने चौरासी गांव पहुंचा था। उसके घर वालो ने रात को 3 बजे घर के बाहर उसे टहलते देखा तो उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।
डेमो
रात में शोर सुनकर आसपास के लोग भी अपने घर से बाहर निकल आए व युवक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला की युवक बीबीपुर सजेती कानपुर नगर का रहने वाला है। वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था।
पूछताछ में युवक ने बताया की एक माह के बाद उसकी शादी है, परिवार व गांव में बदनामी के डर से वो पुलिस से रिपोर्ट न दर्ज करने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। युवती पक्ष से पुलिस को तहरीर न मिलने पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।प्रेमिका के परिवार पिटाई से घायल हुए युवक को झींझक के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वो अभी पुलिस की निगरानी में है।