फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़, एक डाल, एक फंदे से एक साथ लटकते मिले प्रेमी जोड़े

Sat, 18 Feb 2017 12:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक पेड़ की एक डाल से एक फंदे पर एक साथ लटकते प्रेमी जोड़ों के शवों को देखर गांव में हड़कंप मच गया। मरने वाले लड़के और लड़की के घरवाले उनकी ये हालत देखकर फूट फूटटकर रोने लगे। मामला यूपी के कानपुर देहात का है।  
विज्ञापन

भीतरगांव साढ़ कस्बे के शाह गांव में तीन दिनों से लापता एक युवक व युवती के शव शुक्रवार को पांडु नदी के किनारे पेड़ पर फांसी से लटके मिले। दोनों के शव एक ही डाल पर एक ही फंदे से लटक रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि 15 फरवरी को दोनों अपने घरों से लापता हुए थे। लेकिन, दोनों के परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना गुपचुप ढंग से तलाश में जुटे थे।
  शाह गांव निवासी कोटेदार रामेश्वर कुशवाहा ने बताया कि उसके बेटे शिवकमल (20) का गांव के मंगली साहू की पुत्री नेहा (18) से प्रेम प्रसंग था। विजातीय रिश्ता होने के चलते उनको यह पसंद नहीं था। बताया कि बीती 15 फरवरी को शिवकमल घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। जबकि, नेहा की मां रानी ने बताया कि उसकी पुत्री भी बुधवार को घर से निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो तलाश शुरू की। लोकलाज के भय से पुलिस को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
  शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने पांडु नदी के किनारे नीम के पेड़ पर दोनों के शव फांसी पर झूलते देख परिजनों को जानकारी दी। परिजन और गांव के लोग वहां पहुंचे।पुलिस को दोनों के परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा हो जाएगा। उधर, कुछ लोगों ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें