प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में चौबेपुर थाना क्षेत्र के कंजती गांव में रविवार रात प्रेमी-युगल ने गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार रात होलिका दहन के दौरान युवक-युवती घरों से बाहर निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुबह खेत पर गए गांव के आसू ने प्रेमी-युगल को फांसी पर लटकता देखा तो मामले की जानकारी गांववालों को दी। युवती के पिता ने बताया कि 30 मार्च को बेटी की बरात आनी थी। 20 मार्च को बेटी का तिलक चढ़ा था और घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।