फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑनलाइन कमाई के चक्कर में 85 हजार गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यशोदानगर निवासी प्राइवेट कर्मी दानिश की पत्नी सिमी फरहद ने घर बैठे ऑनलाइन कमाई के चक्कर में 85 हजार रुपये गंवा दिए। उन्होंने सोमवार को नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, शातिर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर पहले मैसेज भेजा। इसमें उनका नाम, पता पूछने के बाद मैसेज कर बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से घर बैठे मुनाफा कमा सकते हैं। उसकी बात पर यकीन कर बताए गए अकाउंट में दो हजार रुपये भेज दिए। ढाई सौ का मुनाफा मिला तो शातिर के झांसे में आकर पहले 10, फिर 25 व 50 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद शातिर का फोन स्विच ऑफ हो गया। नौबस्ता थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस की मदद से दिए गए नंबर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें