फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लार्ड मदर स्कूल की टीम ने खो-खो में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सहोदया काम्प्लेक्स ग्रुप ऑफ सीबीएसई के तत्वाधान मे लॉर्ड मदर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर स्कूल बालक खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सीबीएसई बोर्ड से सम्बद्ध 16 स्कूलों की सीनियर वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम व सहोइया वाईस प्रेसीडेंट व प्रधानाचार्य थियोसोफिकल इंटर कॉलेज अनूप मिश्रा आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लॉर्ड मदर स्कूल बकेवर व हॉली पॉइंट एकेडमी भरथना की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में लॉर्ड मदर पब्लिक स्कूल की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की। दूसरा मैच ज्योत्री एकेडमी भरथना व सुदिति ग्लोबल जसवंतनगर के मध्य खेला गया, जिसे ज्योत्री एकेडमी भरथना की टीम ने 4-3 से विजेता रही।
तीसरा मैच रेड वुड ग्लोबल स्कूल व नित्यानंद विद्या निकेतन के मध्य खेला गया जिसे रेडवुड ने 8-5 से जीत हासिल की। चौथा मैच पान कुंवर इंटरनेशन स्कूल व अवध इंटरनेशनल के मध्य खेला गया जिसेमें पानकुंवर इंटर नेशनल स्कूल ने 14-8 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में होने वाले मैचों मे निर्णायक की भूमिका नेशनल रेफरी भानु प्रताप दुबे, दीपांशु सिंह, एमएल राठौर, पुष्पेंद्र सेंगर, गजेंद्र चौहान व विद्यालय पीटीआई. उपेंद्र सेंगर ने निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य होली पॉइंट अकादमी भरथना मनोज मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, डाॅ. मोरिस, डॉ. नूही व ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें