फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: देवउठनी एकादशी पर आज जागेंगे श्रीहरि, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवउठानी एकादशी) एक नवंबर शनिवार को है। इस दिन श्रीहरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जगेंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. मनोज द्विवेदी ने अनुसार 16 नवंबर को सूर्य के तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के साथ ही शादी का दौर शुरू हो जाएगा। छह दिसंबर के बाद विवाह पर विराम लग जाएगा क्योंकि 12 दिसंबर से शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे जो एक फरवरी 2026 को फिर से उदित होंगे। इस अवधि में विवाह और अन्य मंगल कार्य स्थगित रहेंगे। नवंबर में 22, 23, 25, 29 और 30 नवंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य पं. अनुभव त्रिवेदी के अनुसार 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक मलमास (अधिमास) रहेगा, इस दौरान भी शुभ कार्य नहीं होंगे। वैवाहिक बंधन सबसे पवित्र रिश्ता माना गया है इसलिए शुभ मुहूर्त का होना अत्यंत आवश्यक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति, शुक्र और सूर्य का शुभ स्थिति में होना विवाह के लिए अनिवार्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें