फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशः थाने से चंद कदम दूर डॉक्टर की पत्नी से लूटा हार

Wed, 08 May 2019 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

कानपुर में स्वरूप नगर थाने से करीब दो सौ मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी का हार लूट लिया। शोर मचाने पर लुटेरे उन्हें धक्का देकर भाग निकले। घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि कॉन्कोर्ड अपार्टमेंट, स्वरूप नगर निवासी डॉ. विनोद कुमार रस्तोगी की पत्नी माया अपनी ननद के बेटे सुंदर रस्तोगी के शादी समारोह में शामिल होने मोतीझील लॉन जा रहीं थीं। रात करीब 10.30 बजे मोतीझील के गेट नंबर एक पर वह कार से उतरीं तभी पीछे से आए बाइक सवार वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। उनके बेटे डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि हार नौ तोले का था, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पुलिस मोतीझील चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें