फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने रुकवा दी एक बेटी की शादी तो ग्रामीणों ने दोनों को खूब पीटा, ये था मामला

Wed, 08 May 2019 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी पुत्र व उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने शादी रुकवा दी। वहीं किशोरी के घर आरोपी व उसके पिता के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने उन्हें शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 

विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी की बुधवार को बरात आनी थी। इसकी भनक लगने पर एक वर्ष पूर्व उसे फुसलाकर ले जाने के आरोपी मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी युवक व उसके पिता ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। इस पर आशा ज्योति केंद्र की सुगमकर्ता मऊदरवाजा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। इससे पूर्व आरोपी पिता-पुत्र वहां पहुंचकर किशोरी के परिजनों पर शादी रोकने का दबाव बना रहे थे।

पुलिस कुछ समझ पाती तब तक ग्रामीणों ने पिता-पुत्र की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने उन्हें किसी तरह छुड़ाकर थाने भिजवा दिया। वहीं नाबालिग लड़की की शादी करने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और बरात रुकवा दी। किशोरी के माता-पिता व प्रधान से लिखवाकर लिया कि किशोरी की 18 वर्ष आयु पूरी होने पर ही वह शादी करेंगे। प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी गई। हंगामा करने में आरोपी पिता-पुत्र को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें