फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दस-दस रुपये के नोट गिराए, उठाने निकला व्यापारी तो 5.50 लाख उड़ाए

Sun, 05 Aug 2018 08:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शातिर ने 5.50 लाख रुपयों से भरा थैला पार कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र की गौशाला मार्केट में चीनी के थोक व्यापारी की दुकान से शातिर ने 5.50 लाख रुपयों से भरा थैला पार कर दिया। उसने दुकान के बाहर 10-10 रुपये के नोट गिरा दिए थे। दुकानदार उन्हें उठाने पहुंचा तो पीछे से शातिर नोटों से भरा थैला ले उड़ा। दुकानदारों ने पुलिस के प्रति आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


सुभाष चौक औरैया निवासी अरुण विश्नोई चीनी के थोक व्यापारी हैं। उनकी दुकान गौशाला मार्केट में हैं। अरुण के मुताबिक शनिवार को दोपहर बाद करीब पौने चार बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इस बीच उन्हें सड़क पर दस-दस के कुछ नोट दिखाई दिए। वह नोट उठाने के लिए दुकान से बाहर निकले। सड़क से 130 रुपये उठाकर वह दुकान में लौटे तो गद्दी से 5.50 लाख रुपयों से भरा थैला गायब देख उनके होश उड़ गए।

 
विज्ञापन

शातिर ने उन्हें झांसा देकर थैला पार कर दिया

पीड़ित दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
वह चिल्लाते हुए बाहर निकले और आसपास के दुकानदारों को बताया। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ सिटी सौदान सिंह भी पहुंच गए। व्यापारी अरुण विश्नोई ने बताया कि वह प्रतिदिन दिनभर की बिक्री के रुपये तीन बजे तक बैंक में जमा कराने को भेज देते थे। आज थोड़ी देर हो गई थी।

उन्होंने वाउचर भरकर रुपयों से भरे थैले के पास रख दिया था। शातिर ने उन्हें झांसा देकर थैला पार कर दिया। पुलिस ने आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक हाथों में झोला लेकर जाता दिखाई दे रहा है। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि फुटेज में दिए युवक की तलाश की जा रही है। भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजार में हुई इस घटना को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे एसपी नागेश्वर सिंह, एएसपी आरके सक्सेना ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें