फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आम से खास तक सब असुरक्षित!', सपा एमएलसी की बहन से लूट, शहर में फैली सनसनी

Sat, 10 Nov 2018 08:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा विधायक की बहन से लूट
विज्ञापन
यूपी में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी हरदोई जिले में देखने को मिली। सपा विधान परिषद सदस्य डॉ राजपाल कश्यप की बहन से मोबाइल छीनकर बाइक सवार फरार हो गए। मोबाइल छीनने की ये कोई पहली घटना नहीं लेकिन एक विधायक के की बहन के साथ हुई घटना सेइलाके में सनसनी फैला गई है। घटना शहर के आवास विकास कॉलोनी की है।
विज्ञापन


सपा के कद्दावर नेता और विधान परिषद सदस्य डॉक्टर राजपाल कश्यप की बहन मंजू कश्यप से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सरेशाम शहर की आवास विकास कालोनी में हुई घटना की जानकारी पर शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल के निकट स्थित एक स्कूल के बाहर लगे कैमरे के फुटेज से मदद मिलने की उम्मीद पुलिस को है।
 
 
विज्ञापन

भैयादूज के मौके पर डाक्टर राजपाल कश्यप के घर आईं थीं...

सपा विधायक की बहन से लूट
सपा एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप का आवास शहर की आवास विकास कालोनी में है। उनकी बहन मंजू कश्यप पत्नी बृज किशोर कश्यप शुक्रवार को भैयादूज के मौके पर डॉक्टर राजपाल कश्यप के घर आईं थीं। शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे वह आवास विकास कालोनी में टहल रहीं थीं। जेके पब्लिक स्कूल के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

मंजू कश्यप ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पाकर शहर कोतवाल दीपक रघुवंशी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। शहर कोतवाल ने बताया कि जेके पब्लिक स्कूल के बाहर कैमरा लगा है। स्कूल के संचालक शहर से बाहर गए हुए हैं। उनके आने पर फुटेज देखकर जानकारी जुटाई जाएगी। घटना की तहरीर मिल गई है और रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें