फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का संविधान खत्म कर आरएसएस-संविधान थोपने की तैयारी, नामांतरण करके ध्यान भटका रही भाजपा- सपा

Sat, 10 Nov 2018 07:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद ने यूपी के चित्रकूट जिले में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार सपा कार्यकाल में किए गए काम को अपना दिखा वाहवाही लूट रही है।
विज्ञापन


जो बेरोजगारी, महंगाई, प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं रख पाई तो विपक्षियों पर ठीकरा फोड़ने का प्रयास कर रही है। गंगा प्रदूषण खत्म करने के नाम पर सत्ता हथियाने वाली सरकार ने अरबों रुपये का बजट पास कर दिया लेकिन गंगा का प्रदूषण घटने की बजाए बढ़ गया है।

निषाद ने आरोप लगाया कि हर मोर्चे पर फेल होने के बाद भाजपा जनता का ध्यान बंटाने के लिए धर्म व नामांतरण की राजनीति कर रही है। लोकसभा चुनाव आते ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर व मूर्ति लगवाने का शिगूफा छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सपा सांसद विशंभर निषाद मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पहुंचे तो जिलाध्यक्ष अनुज यादव व नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता ने फूलमाला से स्वागत किया।

जिले की सीमा से सटे मप्र में चल रहे विधानसभा चुनाव की चर्चा में उन्होंने कहा कि सपा मप्र में तीसरी शक्ति के रूप में उभर रही है। भाजपा ने नोटबंदी, काला धन वापसी, रोजगार दिलाने, आतंकवाद पर नियंत्रण, गंगा प्रदूषण, 15-15 लाख हर एक के खाते में भिजवाने और महंगाई नियंत्रण जैसे मुद्दे पर सत्ता हासिल की थी।

अब साढ़े चार साल में हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। डिजिटल इंडिया का सपना अधूरा है, हर जगह सर्वर फेल रहता है। कौशल विकास योजना में उद्योगपतियों को लाभ दिलाया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

मुलायम सिंह इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं....

राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने कहा कि भाजपा देश का संविधान खत्म कर आरएसएस का संविधान थोपना चाहती है। मनरेगा की हालत बेहद खराब है। इस साल मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली। उनकी दिवाली सरकार ने फीकी कर दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भाजपा ने गलत कर दिया है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हुआ है। गुजरात में यूपी व बिहार के लोगाें को मारपीट कर भगाया जा रहा है।

निषाद ने कहा कि यह झूठ बोलने वाली पार्टी है। इससे 2019 में महागठबंधन कर मुकाबला किया जाएगा। सपा के शिवपाल सिंह के सेक्यूलर मोर्चे का चुनाव में प्रभाव के सवाल पर ज्यादा कुछ नहीं बस इतना कहा कि मुलायम सिंह इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें