फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसीकर्मी से लूट, जहरीला पदार्थ खिलाने से जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भटौली गांव रूरा में सोमवार को पीएसी कर्मचारी (फालोअर) राहुल दत्त जोशी (40) बेहोशी की अवस्था में सड़क किनारे मिला। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल के पास आधार कार्ड, मोबाइल फोन और खाली पर्स मिला है। पुलिस का मानना है कि जहरीला पदार्थ खिलाकर राहुल से लूट की गई। ज्यादा मात्रा में जहरीला पदार्थ खिलाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भटौली गांव में बाजार रोड पर एक युवक सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान आगरा के चखरा मार्ग निवासी राहुल दत्त के रूप में हुई। राहुल के पास मिले मोबाइल में एक नंबर पुलिस ने मिलाया। फोन रिसीव करने वाले ने अपना परिचय पीएसी 45 वीं बटालियन में तैनात नरेंद्र यादव बताया। उसने जानकारी दी कि राहुल उनकी बटालियन में फालोअर था। उसकी पीएसी मुख्यालय लखनऊ में स्पेशल ड्यूटी लगी थी। 19 जुलाई को उसकी रवानगी अलीगढ़ से लखनऊ के लिए की गई थी। पुलिस के मुताबिक, राहुल के पास खाली पर्स, आधार कार्ड और मोबाइल के अलावा कुछ नहीं मिला है। आशंका है कि बस या अन्य किसी वाहन से राहुल रूरा होकर कहीं जा रहा था। रास्ते में बस में सवार जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे लूट लिया। राहुल की हालत बिगड़ने पर चालक किसी पचड़े में फंसने से बचने के लिए राहुल को सड़क के किनारे डालकर चला गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक प्रथम दृष्टया राहुल की मौत जहर से होना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें