फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के घर के पास तमंचे के बल पर वारदात, 2 बाइकों से आए 4 बदमाश, कारोबारी से लूट लिए 5 लाख

Sun, 19 Aug 2018 12:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर किदवई नगर में विधायक महेश त्रिवेदी के घर के पास शनिवार रात दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने फूड प्रोडक्ट कारोबारी कमलेश कुमार पर तमंचा तान कर पांच लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पाकर विधायक महेश त्रिवेदी, एसएसपी अखिलेश कुमार समेत कई और थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। तब पता चला है कि दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। वहीं, दो बदमाशों ने कपड़े से चेहरा ढक रखा था। किदवई नगर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एच-टू ब्लाक किदवई नगर निवासी कमलेश कुमार गुप्ता की नयागंज में बालाजी फूड प्रोडक्ट नाम से होल-सेल की दुकान है। वह घर से भी माल की आपूर्ति करते हैं। कमलेश शनिवार रात तगादा वसूल कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। वह घर के पास पहुंचे थे कि दो बाइकों से चार बदमाश आए और ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। वह स्कूटी में चाभी लगी छोड़कर घर की तरफ भाग निकले। बदमाशों ने स्कूटी की चाभी निकाल कर डिग्गी खोली और डिग्गी में रखा नोटों से भरा बैग लेकर भाग निकले। बैग में पांच लाख रुपये थे। एसएसपी के मुताबिक लगता है कि बदमाशों ने कमलेश की काफी दूर से रेकी की है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें