फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चाकू के बल पर महिला के नगदी-जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। गड़रियन पुरवा के मजरा लालाभगत की आशा कार्यकर्ता सुषमा पाल के अकारु गांव जाते समय दो बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के बल पर नगदी, जेवर व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गड़रियन पुरवा के मजरा लालाभगत की आशा कार्यकर्ता सुषमा पाल रविवार को अकारु गांव जाने के लिए जुरिया नहर पुल पर बस से उतर कर पैदल जा रही थी। वह मंगलपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और चाकू लगाकर उसके पास से दो हजार रुपये, मोबाइल फोन, गले में पड़ी माला व सोने के बाला लूट लिए।
बाइक सवार मौके से फरार हो गए। किसी तरह वह झींझक पहुंची और परिजनों को बुलाकर उनके साथ मंगलपुर थाने गई। थाना प्रभारी बीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें