फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा में वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष को गंगा समग्र की जिम्मेदारी

Sun, 21 Mar 2021 09:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कानपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा में लिए गए फैसलों के अनुसार पदाधिकारियों के पदों में बदलाव किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रांतों व क्षेत्रों में संघ के प्रमुख पदों पर रहे रामाशीष को केंद्र सरकार की जल शक्ति मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था गंगा समग्र की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


उनका पद क्या होगा, ये गंगा समग्र इकाई तय करेगी। रामाशीष लंबे समय तक कानपुर प्रांत में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। अब तक गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे वीरेंद्र जायसवाल को एक दिन पहले ही क्षेत्र कार्यवाह की जिम्मेदारी दी गई है।

ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी जगह रामाशीष को बैठाया जा सकता है। वैसे संघ की परंपरा के अनुसार प्रचारक को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नहीं दिया जा सकता है। रामाशीष संघ में प्रचारक की भूमिका में भी रहे हैं। गंगा समग्र में मिथिलेश नारायण राष्ट्रीय संगठन मंत्री, आशीष गौतम राष्ट्रीय महामंत्री की भूमिका में है।
विज्ञापन


इसी तरह गंगा समग्र की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख की भूमिका में राघवेंद्र सिंह हैं। गंगा समग्र इकाई को देशभर में गंगा नदी की स्वच्छता, उसके किनारों पर विकास योजनाओं का संचालन, गंगा किनारे स्थापित गांव का विकास और वहां रह रहे किसानों को उन्नत खेती के विषय में जागरूक करना जैसे कार्य के लिए गठित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें