फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लटक रहे ढीले एचटी लाइनों के तार, हादसे का खतरा

Mon, 15 Jun 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। ब्लाॅक संदलपुर के कई गांवों में एचटी (11 केवी) लाइन के तार ढीले हैं। लटकते झूलते तारों के पास में टकराने से फाल्ट होते हैं। वहीं तार टूटने की घटनाएं भी होती है। दो माह पूर्व परौंख व कसोलर में हादसे हो चुके हैं लेकिन बिजली निगम कर्मी अनदेखी किए हैं। इससे लोग डरे हैं।
विज्ञापन

ब्लाॅक के कठरा, बहबलपुर, ररौख, मुरादपुर, कसोलर, हरपुरा, संदलपुर, कौरु, जैतापुर, रेवा आदि गांवों से निकली एचटी लाइन के तार ढीले हैं। कई जगह जर्जर तारों पर ही करंट दौड़ाया जा रहा है। सिर के महज कुछ इंच की दूरी पर लटकते तारों से राहगीर खतरे की आशंका से डरे हैं। वहीं ट्रैक्टर पर अनाज लेकर गुजरने वाले ट्रैक्टर चालक व किसानों के साथ हादसे का खतरा है। कसोलर के प्रधान प्रदीप कटियार व ररौख के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार पाल ने बताया कि निर्धारित ऊंचाई से काफी नीचे तार झूल रहे हैं।
तारों के टूटकर गिर जाने से दो माह पूर्व ररौख व कसोलर में दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। तब बिजली निगम के अफसरों ने तारों को ठीक कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद कोई काम नहीं कराया गया। कठरा निवासी कमलेश सविता, जैतापुर के दिलीप सिंह ने बताया कि खेतों में सिंचाई व बोआई की गतिविधि किसान कर रहे हैं। इधर तेज हवा, आंधी व बारिश के दौरान जर्जर व लटकते झूलते तारों के टूटकर खेत में गिरने का खतरा बना है। कई बार बिजली लाइनों को ठीक कराने के लिए शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। संदलपुर उपकेंद्र के जेई सुभाष चंद्र ने बताया कि लाइनमैनों को निर्देश दिए गए हैं। तारों को कसवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें