फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: कैची पॉइंट में तकनीकी खराबी आने से 20 मिनट तक खड़ी रही लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

Sun, 10 Nov 2019 05:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई से लखनऊ की ओर जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन डिरेल होते बची। शुक्लागंज रेलवे स्टेशन के निकट पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास कैची पॉइंट में तकनीकी खराबी आने से कैची पूरी तरह बंद नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जिसपर चालक की निगाह पड़ गई और 10 मीटर पहले ही ट्रेन को रोक दिया गया। जिसके बाद गार्ड यूके सिंह ने कंट्रोल को सूचना दी। मौके पर सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के जेई धीरेंद्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और मरम्मत कार्य कराया।
विज्ञापन


जय ने बताया पॉइंट में कूड़ा कचरा फसने के कारण यह दिक्कत आने की आशंका है। करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही जिसको लेकर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें