ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। यहां स्थानीय कोतवाली के कीरतपुर गांव में बेतवा नदी के किनारे ढालूदार जमीन में ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दबकर किसान धनीराम (26) पुत्र राम औतार की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जेसीबी के जरिए ट्रैक्टर हटाने व दबे युवक को बाहर निकालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार गोबर की खाद खेत में ले जाते समय यह घटना हुई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।