फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bjp First List: फर्रुखाबाद से भाजपा ने मुकेश पर तीसरी बार जताया भरोसा, मिला टिकट

Mon, 04 Mar 2024 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

BJP Candidates List : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने फर्रुखाबाद से मौजूदा सांसद मुकेश राजपूत को फिर से टिकट दिया है।
विज्ञापन
मुकेश राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार मौजूदा सांसद मुकेश राजपूत पर भरोसा जताते हुए टिकट दी है। लोधी बाहुल्य इस सीट पर टिकट की दौड़ में शामिल दिग्गज नेताओं को निराशा हाथ लगी। सांसद ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरेंगे। अबकी बार भी वह फर्रुखाबाद की सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आहट अब स्पष्ट सुनाई पड़ने लगी है। भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। सूची में तीसरी बार वर्तमान सांसद पर पार्टी ने भरोसा जताया है। लोध बाहुल्य क्षेत्र होने तथा मोदी फैक्टर के चलते विगत दो चुनावों में जिले का संसद में नेतृत्व करने वाले मुकेश राजपूत पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाथ रहा है। इस कारण मुकेश ने विगत दो चुनावों में पार्टी की नैया को पार लगाया।

इस बार टिकट वितरण में फेरबदल की आशंका के चलते शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा, युवा नेता विकास राजपूत, महावीर राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह राठौर सहित करीब 14 उम्मीदवारों ने आवेदन कर चुनाव लड़ने का सपना संजोया था।

विज्ञापन

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आवेदकों का सपना तोड़ते हुए पुराने चेहरे पर ही दांव लगाया। विगत चुनाव में सांसद मुकेश राजपूत ने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 2.16 लाख वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। इसमें पार्टी वोट के अलावा कुर्मी, शाक्य, यादव बिरादरी के मतदाताओं का भी योगदान रहा है।
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत 2000 से 2005 और 2006 से 2012 तक फर्रूखाबाद जिला पंचायत में दो बार अध्यक्ष रहे। वर्ष 2014 व वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव जीता। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि वह पार्टी के भरोसे को टूटने नहीं देंगे। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार भी फर्रुखाबाद में कमल खिलाएंगे। लोध बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते पार्टी ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा दिखाया है। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें सांसद मुकेश राजपूत का नाम शामिल है। पूरी दमदारी के साथ उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें