फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इत्रनगरी की सियासत: सस्पेंस खत्म, कल कन्नौज से ताल ठोकेंगे अखिलेश यादव

Wed, 24 Apr 2024 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

lok sabha election: अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
कन्नौज लोकसभा सीट पर लड़ेंगे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए कन्नौज में सपा उम्मीदवारी को लेकर मचा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। अब यह तय हो गया है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार की देर शाम बाकायदा पार्टी की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल दो दिन पहले आखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज से उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में अंदरखाने नाराजगी थी। बात पार्टी आलाकमान तक पहुंची। मंगलवार की शाम से ही यह तय माना जा रहा था कि अब अखिलेश यादव ही यहां से चुनाव लड़ेंगे।
 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी कल अपराह्न 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 24, 2024
विज्ञापन

बुधवार की शाम इसका बाकायदा ऐलान हो गया है। उनके नामांकन के दौरान सपा के पूरे कुनबे के यहां रहने की संभावना जताई जा रही है। इसमें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, चाचा डॉ. रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव भी रहेंगे। खुद तेज प्रताप यादव भी यहां नामांकन के समय मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि पिछले दो दिनों की रिपोर्ट पार्टी प्रमुख तक पहुंचा दी गई थी। उसी आधार पर अब खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें