फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lok sabha election: कुलदीप भदौरिया कानपुर से बसपा प्रत्याशी घोषित, कहा- चौंकाने वाले होंगे मतगणना के नतीजे

Thu, 18 Apr 2024 12:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को कानपुर लोकसभा क्षेत्र से कुलदीप भदौरिया को आधिकारिक रूप से पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। आचार्यनगर स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन के दौरान कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी बीपी आंबेडकर ने भदौरिया को प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन


आंबेडकर ने बसपा शासन में हुए विकास कार्य व कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वह सबसे अच्छा शासनकाल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बसपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कस लें। मुख्य मंडल प्रभारी प्रवेश कुरील ने कहा कि पूरे देश में 2024 का लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ रही है। मतगणना के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। कहा कि बसपा अधिक से अधिक सीटें जीतकर आएगी और मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। सम्मेलन में मंडल प्रभारी अनिल पाल, जिलाध्यक्ष राजकुमार कप्तान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें