फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी रण: नामांकन से पहले साफ होगी कन्नौज की तस्वीर, अखिलेश यादव ने किया ये दावा

Wed, 24 Apr 2024 06:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: ताखा में जनसभा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कन्नौज की सीट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थिति स्पष्ट नहीं की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने कन्नौज से भले ही तेज प्रताप यादव को टिकट दिया हो, लेकिन अभी भी यहां सस्पेंस बरकरार है। बुधवार को ताखा में सभा करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि नामांकन से पहले कन्नौज की तस्वीर साफ हो जाएगी। दावा किया कि यहां ऐतिहासिक जीत होने वाली है।
विज्ञापन


जसवंतनगर विधानसभा के ताखा में जनसभा को करने आए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नामांकन से पहले आप लोगों को बता दिया जाएगा कि कन्नौज से कौन चुनाव लड़ेगा। कन्नौज से ऐतिहासिक जीत कराने का जनता ने मन बना लिया है।

इंडिया गठबंधन भविष्य बनके आ रहा है और भाजपा इतिहास बन जाएगी। इस चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ मतदान करने जा रही है। एनडीए को पीडीए हराएगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जसवंतनगर में प्रस्तावित रैली पर अखिलेश ने कहा की पता नहीं वह क्यों आ रहे हैं। जब संस्थाएं दल के लिए काम करने लगे तब उसे क्या समझा जाए। लोकतंत्र खत्म हो गया है। इस सरकार में हर चीज पर शक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें