फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: सपा ने युवाओं के हाथों में तमंचे तो भाजपा ने टैबलेट थमाए हैं, जीत की ओर बढ़ रही है BJP

Mon, 13 May 2024 02:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर जहां सरकार की योजनाएं गिनाईं, वहीं विपक्षी दलों पर हमला भी बोला। 
विज्ञापन
बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड की सियासत में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट विशेष महत्व रखती है। इस सीट पर सभी दल जीतना चाहते है। कांग्रेस, कम्युनिष्ट, बसपा के बाद अब इस सीट पर 2014 से भाजपा का कब्जा है। एक बार फिर इस सीट पर कांटे की टक्कर है। मतदान को महज अब आठ दिन शेष बचे है।
विज्ञापन


जहां प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं, वहीं प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी दलों स्टार प्रचारकों ने भी ताकत झोंक दी है। एक के बाद एक स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अतर्रा के हिंदू इंटर काॅलेज में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। 



सीएम ने कहा कि सपा ने युवाओं के हाथों में तमंचे तो भाजपा ने टैबलेट थमाए हैं। भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। इंडी गठबंधन की सरकार बनीं तो यह लोग पहले गणना कराएंगे, बाद में जनता पर वरासत टैक्स भी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें