लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने टिकट पाने के लिए दिल्ली व लखनऊ में गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है। कई नेता तो पूरी तरह से लखनऊ में डेरा जमा दिया है। जिसमें सांसद व विधायक भी टिकट के लिए दावा ठोक रहे हैं।
छोटे दलों के नेता भी गठबंधन में अपने लिए टिकट के जुगाड़ में लगे हुए हैं। चुनावी समर में भाजपा से दावा करने वालों में सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, रमेश अवस्थी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आनंद शुक्ला, मानिकपुर विधायक आर के सिंह पटेल, बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, अशोक जाटव, पंकज अग्रवाल, आनंद सिंह, युवराज सिंह, राजकुमार शिवहरे दावा कर रहे है।
जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि पार्टी ने किसी से भी आवेदन नहीं मांगे। आंकलन कर पार्टी खुद प्रत्याशी तय करेगी। कांग्रेस पार्टी में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, चित्रकूट जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, रामेंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री विवेक सिंह, संपत पाल, भगवानदीन गर्ग, प्रद्युन दुबे, त्रियुगी नारायण शुक्ल, गजेंद्र सिंह पटेल, संजीव अवस्थी, साकेत बिहारी मिश्रा, करीब एक दर्जन से अधिक दावेदार को लेकर सियासी बाजार गर्म है।
जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र कहते हैं कि पार्टी नेतृत्व ही कोई फैसला लेगा। समाजवादी पार्टी मेें पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय सचिव निर्भय सिंह पटेल, चित्रकूट नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, आनंद त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, पंकज गौतम आदि दावेदारी टिकट के लिए कर रहे। जिसके लिए बड़े नेताओं की गणेश परिक्रमा किया जा रहा है। सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव का कहना है कि आवेदन करने वालों के नाम भेजे गए हैं। फाइनल बसपा के नेताओं के साथ मिलकर हाईकमान ही करेगा।