फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Chunav 2024: कन्नौज में 13 मई को डाले जाएंगे वोट, 4 जून को आएंगे चुनाव नतीजे

Sat, 16 Mar 2024 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

UP Lok Sabha Election 2024 Date Schedule: चुनाव आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यूपी में सात चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी।  
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। देश भर में सात चरणों में चुनाव होंगे। कन्नौज संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण के तहत 13 मई को वोट डाले जाएंगे। कन्नौज संसदीय क्षेत्र के लिए अधिसूचना 18 अप्रैल को जारी होगी। 25 अप्रैल तक नामांकन होंगे। 26 अप्रैल को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। 29 अप्रैल को नाम वापसी का मौका होगा। उसी के तहत को 13 मई को सांसद चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन

चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए नेताओं की तस्वीर लगी होर्डिंग और बैनर को हटाने का अभियान भी शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। कोई भी किसी तरह की गड़बड़ी करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें