फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोको पायलट्स से सुदर्शन क्रिया से सीखा तनाव प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जरीबचौकी स्थित बहु विषयक प्रबंधन संस्थान में लोको पायलट्स ने सुदर्शन क्रिया से तनाव प्रबंधन करना सीखा। यह क्रिया आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्यों ने सिखाई। रनिंग कर्मचारियों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग मैडिटेशन व ब्रेथ प्रोग्राम पाठ्यक्रम के माध्यम से लोको पायलट्स के लिए वर्कशॉप आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

सुदर्शन क्रिया एक श्वास तकनीक है। इस क्रिया की मदद से लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व शंटर कार्य करने वालों को ड्यूटी के दौरान तनाव कम करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में 120 पायलट्स ने प्रशिक्षण लिया। इस माैके पर संस्थान के प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह, बीएम राना, योगेश कुमार आदि रहे।
उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस साल 30 अप्रैल को प्रयागराज मंडल ने आर्ट ऑफ लिविंग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत रेलवे कर्मचारियों के तनाव प्रबंधन के लिए आर्ट ऑफ लिविंग कार्य करेगी। इसी क्रम में ब्रेथ प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें