फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हाय, कड़ा बेचकर हैदराबाद से पहुंचे कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज निवासी परिवार को हैदराबाद से कानपुर आने के लिए बेटे की हाय, कड़ा और पायल बेचने पड़े। कन्नौज निवासी उत्तम सिंह ने बताया कि हैदराबाद में कुल्फी बेचता था। किराये के कमरे में पत्नी और बेटे हर्षित के साथ रहता था। लॉकडाउन के बाद खाने के लाले पड़ गए। बच्चे के दूध के लिए गृहस्थी का सामान बेचना पड़ा।
विज्ञापन

घर आने के लिए बच्चे जेवर बेचकर मिले नौ हजार रुपये एक ट्रक चालक को दिया तब परिवार के साथ किसी तरह शहर पहुंच पाया। यह बताते हुए उत्तम सिंह की आंखें भर आईं। बताया कि पत्नी संग कई रातें भूखा सोना पड़ा। शुक्रवार को चालक ने उत्तम के परिवार को नौबस्ता फ्लाईओवर पर उतार दिया। खाली जेब के साथ वह फिर से कन्नौज के लिए पैदल ही चल दिए। इस बीच शहर में कुछ राहगीरों ने उनकी आर्थिक सहायता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें