कानपुर देहात में गजनेर स्थित मस्जिद में भी तब्लीगी जमात से जुड़े लोग पांच लोग 24 फरवरी को आए थे। इसके बाद वह 7 मार्च तक रुके थे। लोगों ने इसकी जानकारी गजनेर थाना पुलिस को भी दी थी। इसके बाद जमात से जुड़े लोगों के पहचान पत्र भी जमा कराए थे।
फिर सभी चले गए। इस बावत एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि एक मार्च के बाद दिल्ली की तब्लीगी जमात मेें शामिल होने वालों की पहचान कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन गजनेर की मस्जिद में जो लोग रुके थे।
वह दिल्ली की जमात में शामिल नहीं हुए थे। कहीं और से आए थे। फिर भी उनकी जानकारी कराई गई थी। जिले की अन्य मस्जिदों में भी दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल होने वालों की जानकारी कराई जा रही है। खुफिया को भी लगाया गया है।