मीरा मिश्रा को दवा देते पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह
- फोटो : amar ujala
कोरोना संकटकाल में पुलिस न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है, बल्कि आपात स्थिति में हर जरुरतमंद की मदद के लिए भी आगे आ रही है। मंगलवार को एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पाली में सामने आया।
बीमार मां की दवा के लिए परेशान युवक का ट्वीट देखकर हरकत में आई पुलिस ने दवाइयां मंगवाईं और खुद पाली के प्रभारी निरीक्षक दवाइयां देने के लिए उनके घर पहुंचे। पाली कस्बे के मोहल्ला खाराकुआं बेनीगंज निवासी रजनीश मिश्रा भूतनाथ मंदिर के सामने रहते हैं।