उन्नाव जिले के असोहा में रोजगार सेवक पत्नी को दो वर्षों से मानदेय न मिलने से आहत उसके पति ने बीडीओ और एसडीएम को फोन कर आर्थिक संकट का हवाला देकर आत्मदाह की धमकी दी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने धमकी देने वाले को पकड़कर एसडीएम के समक्ष पेश किया।
युवक की व्यथा सुनने के बाद एसडीएम ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया और उसे घर भेज दिया।असोहा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी युवक ने गुरुवार को एसडीएम पुरवा राजेश चौरसिया और असोहा बीडीओ धर्मेंद्र सिंह को गुरुवार रात 11 बजे फोन कर आत्मदाह की धमकी दी। बताया कि उसकी पत्नी रोजगार सेवक है।