फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लॉकडाउन में 50 हजार लीटर दूध की खपत बढ़ी, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Sat, 25 Apr 2020 05:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन के दौरान कनपुरियों के घर पर रहने से दूध की खपत 50 हजार लीटर बढ़ गई है। आसपास के जनपदों की अपेक्षा सबसे ज्यादा दूध की बिक्री कानपुर महानगर में हो रही है।महानगर में दूध की खपत की वजह यह निकल कर आई है कि लॉकडाउन में हर घर में एक बार के बजाय कई बार चाय, कॉफी बन रही है।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, महानगर में कुल दूध उत्पादन की 1,21000 लीटर के लगभग है, जबकि खपत ढाई लाख लीटर से भी ज्यादा। सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन कानपुर देहात में रोजाना 2,20000 लीटर है।

वहीं, खपत 5000 लीटर से भी कम है। देहात का ज्यादातर दूध महानगर में आ रहा है। होटल, चाय की दुकानें बंद होने पर यह सारा दूध घरों में खर्च हो रहा है। जारी आंकड़ों के अनुसार, महानगर में करीब 50 हजार लीटर दूध की खपत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह है दूध की खपत, उत्पादन का आंकड़ा
कानपुर महानगर में कुल उत्पादन - 1,21,284 लीटर, कुल खपत - 2,51,613 लीटर
कानपुर देहात में कुल उत्पादन - 2,20,665 लीटर, कुल खपत - 4,804 लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें